शिंजो आबे की निधन पर शोक में डूबी काशी : रुद्राक्ष में आयोजित शिक्षा समागम में राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री सहित शिक्षाविदों ने जताया दुख, अर्पित की श्रद्धांजलि

Varanasi (Live Lokvani)

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के दुखद निधन पर शनिवार को भी काशी शोक में डूबी रही। अंतराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में चल रहे तीन दिनी अखिल भारतीय शिक्षा समागम के आखिरी दिन की शुरुआत शोकसभा से हुई। समागम शुरू होने से पहले सभागार में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व देशभर से पहुंचे शिक्षाविदो ने शिंजो आबे को श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। रुद्राक्ष निर्माण के पीछे शिंजो आबे का अहम योगदान है।

उधर, नमामि गंगे ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती से श्रद्धांजलि अर्पित की। संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि शिंजो आबे ने भारत-जापान संबंधों को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। काशी के विकास के लिए शिंजो आबे के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

आज पूरा देश जापान के साथ शोक में है और हम इस कठिन घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं। आयोजन में सुषमा जायसवाल, सुनीता देवी, आलोक मिश्रा, पंकज गुप्ता, दीपक गुप्ता, आशुतोष भदौरिया, शाश्वत बाजपेई, संतोष यादव सीमा कुशवाहा सहित काफी संख्या में नागरिक रहे।

वहीं, प्रणाम् वन्देमातरम् समिति द्वारा सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेन्टर पर जापान के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शिंजो आबे जको संस्था के सदस्यों ने रुद्राक्ष व पुष्पांजलि अर्पित कर नमन् कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रख कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अनसूचित आयोग के सदस्य  मनोज सोनकर, अनुप जायसवाल, दिनेश कालरा, सतीश वर्मा, मंगलेश जायसवाल, छेदीलाल वर्मा, पार्षद शंकर साहू, सिंधु सोनकर, राजेश दूबे, प्रदीप जायसवाल, कन्हैया सेठ, धीरेन्द्र शर्मा, अजय सिंह, निर्भय गुप्ता, बच्चा, रामशरण बिंद, अजय सेठ, स्नेहा श्रीवास्तव, आशा, आलोक श्रीवास्तव, संजय खन्ना, मोनू गुप्ता, अशोक, राजेश सेठ, पंकज पटेल, किशन गुप्ता, रामजतन, दिपक गौण, धरमचंद,आदि अनेकों लोग उपस्थित थे।