Varanasi (Livelokvani)
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने रविवार वाराणसी में कहा कि सपा, बसपा और केंद्र में कांग्रेस ने मिलकर 10 साल तक उत्तर प्रदेश की सरकार चलाई। 2004 से 2009 तक उत्तर प्रदेश में मनमोहन सिंह ने यूपी के साथ क्या अच्छा किया। विपक्ष ने आखिरकार उत्तर प्रदेश को क्या दिया। ये लोग सिर्फ अपना ही विकास किए। इन्होंने जनता से छल किया। केंद्रीय मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए सभी विपक्षी पार्टियों को एक-एक करके घेरा। कहा कि दूसरे चरण का मतदान सोमवार से है।
पहले चरण में जिस तरह से भाजपा रुझान आया है। यह डबल इंजन की सरकार ने जिस तरह विकास कार्य किया है उसका परिणाम है। कोविड मैनेजमेंट जैसा उत्तर प्रदेश में था वैसा विदेशों में भी नही था। वहीं 2014 से 2017 तक केंद्र की हर योजनाओं पर अखिलेश यादव रोड़ा लगाते थे। मगर 2017 के बाद मोदी और योगी के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। प्रदेश के सभी घर को पक्का बनाने काम डबल इंजन की में पूरा हुआ। 43 लाख पीएम आवास विकसित करके वितरित कर दिए। गंगा अब आचमन लायक हो गईं हैं। अखिलेश यादव को विरासत में मुख्यमंत्री का पद मिला।
काशी बेहतर कानून व्यवस्था का सुख पा रहा है। विपक्ष केवल अपने सुख सुविधा के लिए सत्ता में रहे हैं। ऐसे लोगों को जनता वोट नही देगीराम मंदिर के निर्माण की गति काफी बेहतर है। बीजपी को जनसमर्थन प्रबल है। प्रदेश को सबसे बेहतर विकसित की रैंकिंग के मामले में टॉप- 2 में लाने का काम योगी ने किया। इससे पहले हम 17वें स्थान पर थे। हिजाब के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह विषय कोर्ट में विचारधीन है। इस पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है। स्कूल में जो भी ड्रेस कोड लागू होता है उसे सभी को फॉलो करना चाहिए।
बीमारू उत्तर प्रदेश बेहतर कानून वाला राज्य बन गया है। अखिलेश के राज में 1 करोड़ 8 लाख बिजली उपभोक्ता थे। 2017 के बाद दो करोड़ 98 लाख उपभोक्ता हो गए हैं। दोगुना से भी ज्यादा का उछाल आया है। हर घर में बिजली पहुंच रही है। डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय मूल्यों पर निर्भर है। जो अनाज गोदामों में सड़ते थे, मगर बीजेपी सरकार ने इसका हल निकाला है। अनाज गरीबों में बांटे गए।
माया जी, मुलायम और अखिलेश ने गोविंद वल्लभ पंत, चौधरी चरण सिंह, सुचेता कृपलानी और एनडी तिवारी वाले उत्तर प्रदेश की राजनीति को केवल भोग विलास में तब्दील कर दिया है। ये नेता अपने लोगों के सुख सुविधा के लिए सत्ता लेना चाहते हैं। इस छवि को फिर से प्रधानमंत्री माेदी, अमित शाह, योगी और जेपी नड्डा बदला है। माया-मुलायम वाली पिछलग्गू राजनीति को आज अग्रणी बना दिया है।