अमेरिका (न्यूयार्क)।
अमेरिका के शल्य चिकित्सकों ने एक नया इतिहास रच दिया है जिससे मेडिकल के दुनिया में उन्हें एक बड़ी कामयाबी प्राप्त हुई है। अब तक आपने सुना होगा कि जरूरत पड़न पर बंदरों का दिल इंसानों के भीतर ट्रांसप्लांट किया जाता है मगर अब अमेरिकी शल्य चिकित्सकों ने इस नए इतिहास के साथ नए साल के पहले पखवाड़े में बड़ी कामयाबी पाई है। उन्होंने 57 साल के एक व्यक्ति में आनुवंशिक रूप से परिवर्तित एक सूअर का दिल सफलतापूर्वक बदल दिया। इस कामयाबी के चलते लाखों लोग जो भी हृदय गंभीर बीमारियों से ग्रसित है उन्हें उनकी समस्या का एक और निवारण मिल गया है।
बता दें कि अमेरिकी चिकित्सकों को इसकी मंजूरी अमेरिका के दवा नियामक एफडीए ने नए साल के पहले की संध्या को ही दे दी थी। इसी के साथ ही यह सर्जरी शुक्रवार को संपन्न हुई। सूअर के दिल के प्रत्यारोपण की यह आपात मंजूरी 57 साल के इस पीड़ित व्यक्ति की जान बचाने के लिए अंतिम उपाय थी।
यूनिवर्सिटी के बयान के अनुसार पीड़ित डेविड बेनेट की हालत काफी नाजुक थी। इसलिए उसकी जान बचाने के लिए आनुवांशिक रूप से परिवर्तित सूअर का हृदय प्रत्यारोपित करने का फैसला किया गया। डेविड की हालत में अब सुधार हो रहा है और उस पर पूरी नजर रखी जा रही है कि नया अंग किस तरह काम कर रहा है। बेनेट का परंपरागत रूप से होने वाले हृदय प्रत्यारोपण नहीं हो सकता था, इसलिए अमेरिकी चिकित्सकों ने यह बड़ा फैसला लेकर सूअर का दिल प्रत्यारोपित कर दिया।
मैरीलैंड के रहने वाले डेविड ने सर्जरी के एक दिन पहले कहा था कि उसके सामने दो ही रास्ते थे। एक ओर मौत थी और दूसरी ओर इस प्रत्यारोपण के जरिए नए जीवन की आस। अंधेरे में चौका लगाना मेरे लिए अंतिम विकल्प था। बेनेट पिछले कई माहों से बिस्तर पर ही हार्ट-लंग बायपास मशीन के सहारे जी रहे थे।