Varanasi (Live Lokvani)
शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित कादीपुर में एक व्यक्ति को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। हालात गम्भीर बनी हुई है। शास्त्री धाम कालोनी निवासी लालचंद्र चौधरी (70) को बदमाशों ने गोली मारी है।
जानकारी के मुताबिक, लालचंद चौधरी की मुंबई मे गन्ने की जूस की दुकान है, शिवपुर शास्त्री धाम में मकान बनवा के रहते है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को घायल लालचन्द्र के भतीजे की शादी अष्टभुजी मंदिर में शादी थी। परिजन शादी में गए हुए थे और महिलाएं घर के अंदर तैयार हो रही थी।
सुबह करीब 9.30 बजे दो बाइक पर चार लोग उनके घर के बाहर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। जैसे उन्होने दरवाजा खोला अकेला पाकर हमलावरों ने गोली मार दी।गोली उनके जबड़े में लगी। लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिर पड़े। गोली आवाज सुनकर घर के अंदर की महिलाएं बाहर भागकर आई तबतक हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
मौके पर एसीपी कैंट, शिवपुर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गए। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने एंबुलेंस से घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, गोली उनके मुंह के पास मारी गई है, जो कि जबड़े में फंसी है। घायल व्यक्ति मुंबई में गन्ने का जूस बेचने का काम करता है।
गोली क्यों मारी गई, उस पर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हुई है। लोग जमीनी विवाद की आशंका जता रहे हैं। पुलिस इस घटना के वजह की तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी लालचंद्र चौधरी पर हमला हो चुका है। गोली से घायल बालचंद चौधरी की दो शादियां हुई है दोनों पत्नियों से कोई भी बच्चे नहीं है।