भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में ष्सामाजिक न्याय पखवाराष् के अंतर्गत मंडलीय चिकित्सालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा मरीजों में फल का वितरण किया। प्रारंभ में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर सफाई किया तत्पश्चात राष्ट्ररत्न शिव प्रसाद गुप्त की प्रतिमा की धुलाई व साफ-सफाई कर, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान मरीजों में फल वितरण किया गया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर ज्योतिबा फुले व बाबा साहब अंबेडकर की जयंती तक सामाजिक न्याय पखवारा चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक दिन विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर सक्रिय रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मंडलीय चिकित्सालय प्रबंधन की ओर से डॉ हरीचरण तथा संगठन की ओर से नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, डॉक्टर आलोक श्रीवास्तव, महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ, नीरज जायसवाल, दिलीप साहनी, किशन कनौजिया, डॉ हरी केसरी, गोपाल जी गुप्ता, पार्षद मदन मोहन दुबे, रत्नाकर राय, संजय केसरी, मुन्ना कसेरा आदि कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।