New Delhi ( Live Lokvani )
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैः
1611: मुगल शासक जहांगीर ने मेहरून्निसा से निकाह किया जो इतिहास में नूरजहां के तौर पर जानी जाती हैं।
1877: यात्रियों से भरा स्टीमर ‘सर जॉन लारेंस’ ओडिशा तट के पास डूब गया, जिसमें कुल 732 लोग सवार थे।
1961: अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने देश के अंतरिक्ष अभियान की शुरुआत के लिए लाखों डॉलर की राशि की घोषणा की। उन्होंने वर्ष 1970 तक अमेरिका को चांद पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा था।
1963: अफ्रीकी देशों को एकजुट करने के इरादे से 32 देशों ने अफ्रीकी संघ का गठन किया।
1985: बंग्लादेश में भारी तूफान के कारण लगभग 10 हजार लोगों की मौत।
1989: मिखाइल गोर्बाचेव सोवियत संघ के कार्यकारी राष्ट्रपति चुने गए।
1991: इजरायल ने 14 हजार यहूदियों को इथियोपिया से निकाला।
1995: अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार जीवित जीव के डीएनए को डीकोड करने में सफलता मिली।
1998: यूरोपीय संघ के सदस्य देश परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध न लगाने के लिए सहमत हुए।
2003: चिली ने विश्व कप टेनिस का ख़िताब पहली बार जीता।
2008: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा द्वारा भेजा गया रोबोट मंगल ग्रह पर उतरा।
2011: द ओपरा विनफ्रे शो की अंतिम कड़ी का प्रसारण। सबसे लंबे समय तक प्रसारित हुए इस टेलीविजन कार्यक्रम ने ओपरा को अमेरिका की सबसे रईस और प्रभावी शख्सियत बना दिया।
2012: स्पेसएक्स का ड्रैगन अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के साथ मिलने वाला पहला व्यावसायिक अंतरिक्ष यान बन गया।
2013: जापान के 80 वर्षीय युइशिरो मिडरा ने सबसे अधिक उम्र में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।