वाराणसी (निष्पक्ष लोकवाणी)।
चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बीएचयू के बाल रोग विभाग में इन बोर्न एरर ऑफ मेटाबोलिज्म पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली की प्रो. सीमा कपूर ने बताया कि नवजात शिशुओं की बीमारियों को जन्म के समय ही जांचा जा सकता है। ये बीमारिया मुख्यतः कंजेनिटल हाइपोथायरायडिज्म, कंजेनिटल एड्रेनल हैपेरप्लेसिया, गलक्टसमिया, बियोतिनिदसे डेफिशियेंसी, सिकल सेल है। ये सारी बीमारिया जन्म के 24 घण्टे के अंदर पता लगाई जा सकती है और इनका इलाज भी संभव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. अशोक कुमार ने की। स्वागत विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार राव ने किया। संचालन प्रो. अंकुर सिंह ने एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनिल कुमार सरोज ने किया।