वाराणसी (निष्पक्ष लोकवाणी)। काशी बिस्कुट कन्फेक्शनरी व्यापार मंडल की ओर सिगरा स्थित मैरिज पॉइंट में दीपावली महोत्सव एवं व्यापारिक समस्याओं पर चर्चा का आयोजन किया गया। यहां वक्ताओं ने ई-कॉमर्स कंपनियों पर हमला बोला। कहा कि ऑनलाइन कंपनिया खुदरा व्यापारियों को जड़ से समाप्त करने पर तुली हैं। यहां सभी ने शपथ लिया कि सबसे पहले हर व्यापारी अपने घर में ऑनलाइन शॉपिंग का बहिष्कार करेगा। इसके बाद जनता से बहिष्कार की अपील भी की जाएगी।
समारोह के मुख्य अतिथि मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि खुदरा व्यवसाय भारत वर्ष की नीव है। खुदरा व्यवसायी हर कदम अपने आसपास के लिए हर सुख दुख में खड़े रहते हैं। इसलिए प्रधानमंत्री ने वोकल फॉर लोकल का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि हर खुदरा व्यापारी को वोकल फार लोकल के लिए काम करना चाहिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय जन उद्योग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता, महामंत्री गोविंद जी टाटा, वाराणसी व्यापार मंडल के संगठन मंत्री एवं काशी बिस्कुट कन्फेक्शनरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, संरक्षक विजय कपूर, राष्ट्रीय मंत्री राकेश त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री रविंद्र जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश निरंकारी, प्रदेश महामंत्री महिला इशा अग्रवाल, दीप्तिमान देव गुप्ता विकास गुप्ता ने विचार व्यक्त किये।
समारोह में कविंद्र जायसवाल, नन्हे जायसवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, नूर एहसान, सुशील लखमणि, गुड़गीत बग्गा, एसएस बहल, विकास गुप्ता, जितेन चौधरी, प्रिंस गुप्ता, विनोद जिंदगी, राजीव वर्मा, अरविंद जायसवाल, राजकुमार शर्मा, रोशन जायसवाल, धर्मेंद्र सिंह, अंबे ईशा अग्रवाल, ज्ञानेश्वर जायसवाल, जितेंद्र गुप्ता, प्रीति जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, जितेश जयसवाल, शाहिद कुरेशी, पवन गुप्ता, गुफरान कुरेशी, असद आफरीन, जय चंद्र शर्मा, गोपाल यादव, शरद गुप्ता, शशांक दवे, रमेश भारद्वाज, मोहम्मद साबिर, नीरज सेठ, सतेंद्र सिंह, सुजीत कुमार वर्मा, आरती शर्मा, मनोज गुप्ता, शीतलाल आनंद, गौरव निगम, जय प्रकाश जायसवाल, ज्ञान चंद गुप्ता, राकेश कुमार जायसवाल, सचिन मौर्य, विनोद जायसवाल, बृजेश पटेल, अमित मल्होत्रा, सुनीता सोनी, नंदलाल केसवानी, जय प्रकाश, प्रवेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।