Varanasi ( Live Lokvani )
कैंट थाना अंतर्गत छावनी स्थित बंगला नंबर 43 के पास अवैध रूप से संचालित एक मोटर गैराज में बुधवार की दोपहर आग लग गई। पहले तो गैराज वालों ने आग पर क़ाबू पाने की कोशिश की लेकिन आग की लपट तेज होने से छावनी प्रशासन को अवगत कराया गया साथ ही फ़ायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। हालाँकि गैराज किसका है इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है।
छावनी प्रशासन की लाख कोशिश करने के बाद भी यहाँ अवैध कारोबार करने वालों पर नकेल नही कसी जा सकी। यही कारण है की यहां मनमाने तौर पर कारोबार संचालित होते है। करवाई के नाम पर केवल छावनी प्रशासन साल दो साल में एकाकबार अभियान चलता है जो बाद में ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
बताते चलें कि दो साल पहले महानिदेशक रक्षा संपदा के निर्देश पर रक्षा संपदा प्रयागराज के एसडीओ व छावनी प्रशासन ने कैंटोंमेंट के बंगला नंबर 51 का सर्वे किया था इस दौरान कई वर्षों से अवैध निर्माण व कब्जाधारकों को चिन्हित किया गया। ये कार्यवाई तब हुई जान यहाँ मऊ सदर विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी मछली कारोबारी सलीम की गिरफ्तारी के बाद ये बात सामने आइ की उसने छावनी में ग़ैर तरीक़े से प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली का पालन छावनी परिसर में तालाब खोद कर कर रहा रहा था।