आज दुनिया विश्व स्वास्थ्य दिवस मना रहा है,
प्रदुषण मानवता को सता रहा है,
डब्ल्यूएचओ ने 2022 को दिया,
“हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य” का थीम है,
आज दुनिया में स्वास्थ्य का दिन है…
हिन्द इसे “योग अमृत महोत्सव”
के रूप में मना रहा है,
भारतवासियो को,
योग के लिए जगा रहा है…
वैश्विक महामारी कोविड ने,
दुनिया को बता दिया,
इम्यूनिटी रखना चौंचक,
सभी को सीखा दिया,
चाऊमीन, बर्गर, पिज्जा का आतंक क्या कम था,
अब मोमोज सभी को रिझा रहा है,
कब्ज से परेशान आयुर्वेद की,
शरण में जा रहे हैं,
फंकी,चूरन खाकर दौड़ लगा रहे है,
प्रतिशत अभी भी कम है,
भारतीयों में बहुत दम है,
शुगर स्लो प्वाइजन है,
योग और आयुर्वेद ही बम-बम है।।